श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता

द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र में कक्षा छठी से नवमी तक के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी भावपूर्ण  प्रतिभागिता को अंकित कराते हुए भाव भंगिमाओं के साथ विभिन्न विषयों पर श्लोक प्रस्तुत किए | प्रतियोगिता में विभिन्न नीतिश्लोकों, श्रीमगवद्भगवद्गीता तथा अन्य जीवनोपयोगी श्लोकों के मधुरिम उच्चारण से वातावरण में सर्वत्र आनंद, ज्ञान और पवित्रता की अनुभूति हो रही थी | अत्यंत भावपूर्ण अभिव्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया | इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी में निश्चय शर्मा ने प्रथम, आरुषि भारद्वाज ने द्वीतीय तथा समृद्धि ने तृतीय स्थान पाया | कक्षा सप्तमी में समर्थ ने प्रथम, अक्षित नेहरा ने द्वीतीय तथा सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कक्षा अष्टमी में स्वयं प्रथम स्थान पर रहा, अनवी ने द्वीतीय तथा हार्दिक ने तृतीय स्थान हासिल किया | नवमी कक्षा में अंशिका ने प्रथम स्थान पाया तथा सोहम द्वीतीय और भामिनी वत्स तृतीय स्थान पर रहे | इस प्रकार आनंद और ज्ञान के समावेश से सरोबार यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुई |

Date: 
Friday, November 3, 2017