हिंदी सुलेख प्रतियोगिता

आज दिनांक 14 अक्तूबर , 2019 को द मिलेनियम स्कूल , कुरुक्षेत्र  के प्राथमिक संकाय में कक्षा पहली से पाँचवीं तक हिंदी सुलेख  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया |इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को सुलेख लिखने के लिए प्रेरित करना था | विद्यार्थियों को सुलेख लिखने के लिये पहले ही सूचित कर दिया गया था | उन्हें यह बताया गया था कि वर्णों की बनावट व वर्तनी  पर विशेष ध्यान दें | विद्यार्थियों ने बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया | प्रधानाचार्य महोदय डॉo ए॰ के॰ सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की व सुंदर लेख लिखने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया |

Date: 
Monday, October 14, 2019